संत कबीर नगर ( राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश के क्रम में उप श्रम आयुक्त, उप्र बस्ती क्षेत्र, बस्ती बीएम शर्मा ने बताया है कि बस्ती मण्डल के समस्त जिलों यथा बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिये विनिर्दिष्ट मतदान के लिये छठवें चरण में दिनांक 25 मई 2024 दिन शनिवार को मतदान दिवस पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-35 के प्राविधानों के अन्तर्गत जनपद में स्थित अविरल प्रक्रिया वाले प्रतिष्ठानों/कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर प्रदान किया जायेगा तथा अनविरल प्रक्रिया वाले प्रतिष्ठानों/कारखानों में मतदान के दिवस को सार्वजनिक सवेतन अवकाश रहेगा तथा अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन इनसे कार्य नहीं लिया जायेगा।
इसी प्रकार बस्ती मण्डल के समस्त जिलों बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिये विनिर्दिष्ट मतदान के लिए छठवें चरण में दिनांक 25 मई 2024 को मतदान किया जाना है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत बस्ती मण्डल के अन्तर्गत आवर्त समस्त जनपदों में मतदान दिवस 25 मई 2024 को दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों में बन्दी के दिवस के रूप में मनाया जायेगा, भले ही उन क्षेत्रों के लिए पूर्व से सामान्य साप्ताहिक बन्दी दिवस घोषित हो अथवा न हो। तत्कम में बस्ती क्षेत्रान्तर्गत आवर्त जनपद यथा बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर में निम्नानुसार समस्त दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान बन्द रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यह अवकाश सवैतनिक होगा। समस्त कारखानों के सेवायोजकों तथा दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि उक्त का शत-प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
उक्त आदेश का अनुपालन न करने वाले सेवायोजकों, स्वामियों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दो साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल, अब कोर्ट के आदेश के बिना नहीं होगा पंजीकरण

नई व्यवस्था लागू होते ही बदले नियम, पुराने मामलों के आवेदकों को प्रथम श्रेणी न्यायिक…

3 hours ago

35 लोगों से भरी स्कूल बस पर काल बनकर आया डंपर, शीशे टूटे, बच्चे घायल; टीचर ने गंवाई जान

कानपुर में स्कूल बस का भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से महिला टीचर की मौत;…

3 hours ago

लद्दाख के नक्शे में बड़ा बदलाव! 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, जानिए पूरी सूची

लद्दाख को लेकर केंद्र का बड़ा कदम! 28 जगहों और भौगोलिक संरचनाओं के नाम अब…

3 hours ago

बुजुर्गों से संवाद, बालिकाओं की सुरक्षा और संदिग्धों की चेकिंग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में सुबह की शुरुआत को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस…

3 hours ago

नबान्न में PMO का नाम लेकर मांगी गोपनीय जानकारी! दिल्ली से पकड़ी गई आकांक्षा विद्यार्थी

पीएमओ अधिकारी बनकर नबान्न में घुसी महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बंगाल लाई गई; अंतरराज्यीय कनेक्शन…

7 hours ago

स्पेशल TET पर शिक्षामित्रों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने 220 की याचिका खारिज की, जानिए अब क्या होगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए स्पेशल TET…

7 hours ago