35 लोगों से भरी स्कूल बस पर काल बनकर आया डंपर, शीशे टूटे, बच्चे घायल; टीचर ने गंवाई जान

कानपुर में स्कूल बस का भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से महिला टीचर की मौत; 2 बच्चों की हालत गंभीर

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस शुक्रवार सुबह कानपुर-सागर हाईवे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। हरबसपुर गांव के पास सामने से आ रहे मौरंग लदे डंपर ने स्कूल बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के शीशे टूटकर अंदर बिखर गए और कई बच्चे कांच के टुकड़ों से घायल हो गए। हादसे में महिला शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत छह से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें दो बच्चों की हालत नाजुक बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बिधनू थाना क्षेत्र में हरबसपुर गांव के पास हुआ। बस घाटमपुर स्थित चीना पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है। बस में कुल 35 लोग सवार थे और सभी गांधी जयंती के कार्यक्रम के लिए स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए मौरंग लदे डंपर ने बस के साइड हिस्से में टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस के शीशे टूटकर अंदर फैल गए और उनके टुकड़ों से कई बच्चों को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही बिधनू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।
बस चालक अर्जुन के मुताबिक, हाईवे पर सामने से डंपर आता दिखाई दिया था। डंपर से बचने के लिए उसने बस को सड़क से नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद डंपर बस से टकरा गया। चालक के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बस के शीशे टूट गए और अंदर बैठे बच्चों व अन्य लोगों को चोटें आईं।
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।
हादसे में शिक्षिका ऐश्वर्या श्रीवास्तव की मौत की खबर से स्कूल में भी शोक का माहौल है। स्कूल की प्रिंसिपल सुभांगी सिंह अपनी कार से बस के पीछे आ रही थीं। हादसे की जानकारी मिलने पर वह बिधनू सीएचसी पहुंचीं, जहां उन्हें ऐश्वर्या की मौत की जानकारी मिली। यह सुनते ही वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। साथी शिक्षकों ने उन्हें संभाला। बताया जा रहा है कि वह बार-बार ऐश्वर्या के परिवार को लेकर चिंता जताती रहीं।
प्रत्यक्षदर्शी मैथ टीचर दीपक पाल ने बताया कि डंपर सामने से सीधे बस की ओर आता दिखाई दे रहा था। चालक ने टक्कर से बचाने का प्रयास किया, लेकिन हादसा टाला नहीं जा सका। उनके मुताबिक, दुर्घटना का मंजर बेहद भयावह था।
बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह के अनुसार, पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दो साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल, अब कोर्ट के आदेश के बिना नहीं होगा पंजीकरण

नई व्यवस्था लागू होते ही बदले नियम, पुराने मामलों के आवेदकों को प्रथम श्रेणी न्यायिक…

36 minutes ago

लद्दाख के नक्शे में बड़ा बदलाव! 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, जानिए पूरी सूची

लद्दाख को लेकर केंद्र का बड़ा कदम! 28 जगहों और भौगोलिक संरचनाओं के नाम अब…

1 hour ago

बुजुर्गों से संवाद, बालिकाओं की सुरक्षा और संदिग्धों की चेकिंग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में सुबह की शुरुआत को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस…

1 hour ago

नबान्न में PMO का नाम लेकर मांगी गोपनीय जानकारी! दिल्ली से पकड़ी गई आकांक्षा विद्यार्थी

पीएमओ अधिकारी बनकर नबान्न में घुसी महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बंगाल लाई गई; अंतरराज्यीय कनेक्शन…

5 hours ago

स्पेशल TET पर शिक्षामित्रों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने 220 की याचिका खारिज की, जानिए अब क्या होगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए स्पेशल TET…

5 hours ago

पैसों का लालच या सिर्फ शक? अनीश हत्याकांड में CCTV ने खोला राज, गन्ने के खेत से बरामद हुआ शव

पैसों के लालच में 52 वर्षीय अनीश की हत्या! तीन दोस्तों ने बेल्ट से घोंटा…

5 hours ago