प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गुणवत्ता युक्त जनसुनवाई अधिकारी करें निस्तारण- एसएसपी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
एसएसपी ने व्हाइट हाउस सभागार में थाना व सर्किल अफसर के यहां प्राप्त प्रार्थना पत्र को गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के लिए बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानों पर तैनात जनसुनवाई अधिकारी राजपत्रित अधिकारियों के यहां तैनात जनसुनवाई अधिकारी और जनसुनवाई नोडल अधिकारी, पुलिस अधिक्षक यातायात, सभी थानों के जनसुनवाई अधिकारी व पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी उपस्थित रहे । जनसुनवाई प्रणाली में 05 प्रकोष्ठ बनाए गए हैं, मुख्यमंत्री जनता दर्शन में प्राप्त होने वाले प्रार्थना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्र,
राजपत्रित अधिकारियों /थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्र
शासन / उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्र सभी थानों पर नियुक्त जनसुनवाई प्रभारियों को थाने पर होने वाली जनसुनवाई के साथ-साथ इन सभी प्रकोष्ठों से प्राप्त होने वाले समस्त प्रार्थना पत्रों के रख-रखाव, समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्वक कार्यवाही व आख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । समस्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में की गई कार्यवाही से प्रार्थी को सूचित करना व फीडबैक प्राप्त करने के भी
निर्देश दिये गये हैं। सभी प्रार्थियों की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनने व उनसे अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिये गये हैं । सभी प्रार्थियों की समस्याओं का समाधान, यदि अन्य विभागों से भी आपेक्षित हो तो अन्य विभागों से समन्वय बनाने के निर्देश दिये गये हैं। आई जी आर एस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये । सभी राजपत्रित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि थानों पर भ्रमण/निरीक्षण करते समय सभी प्रकोष्ठों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के लिए बनाये गये रजिस्टर्स का अवलोकन करते हुए, उचित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

अमित शाह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला! बोले—‘अगले 30 साल तक कांग्रेस की सत्ता में वापसी मुश्किल’

विदेश यात्रा को लेकर कसा तंज, वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को घेरा; सियासी…

16 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…

4 hours ago

Karwa Chauth 2026 Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों में रचाएं खूबसूरती के रंग, देखें 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…

6 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव!

Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…

6 hours ago

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

9 hours ago