पेशी पर आए आरोपी ने खुद को किया घायल अस्पताल में चल रहा है इलाज

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
मुकदमे में पेशी के लिए ले जाते समय कोर्ट में ही एक आरोपी ने अपने गले पर ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया, जानकारी होने पर पुलिस ने अविलम्ब आरोपित को अस्पताल में भर्ती करादिया जहाँ उसका उपचार चल रहा है l
जानकारी के अनुसार लखनऊ जिले के ठाकुरगंज थाना अंतर्गत हबीबपुर काला पहाड़ निवासी नईम अंसारी (30) को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 27 अगस्त को पॉक्सो एक्ट में लखनऊ से ही गिरफ्तार किया था। आजमगढ़ लाकर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को वह जेल से न्यायालय पेशी पर लाया गया था। इसी दौरान न्यायालय लॉकअप में न जाने कहां से वह ब्लेड पा गया और अपने गर्दन पर वार कर लिया। बंदी के लहूलुहान होते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, उपचार के बाद नईम ने बताया कि उसे जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने दबाव के चलते उसे फर्जी मामले में गिरफ्तार किया है। जिससे वह बहुत आहत है जिसके चलते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार एक बंदी ने पेशी पर आने के दौरान न्यायालय परिसर में ब्लेड से खुद के गर्दन पर वार किया, उसके गदर्न पर चोट आई है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जाँच की जा रही है

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

13 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

14 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago