Categories: Uncategorized

बिजली समस्याओं के लिए जनसुनवाई व प्राप्त शिकायतों का किया गया निस्तारण

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )नगर विकास मंत्री ए०के० शर्मा के निर्देशानुसार आज प्रातः 10:00 बजे से मंगलम् बहुद्देशीय भवन, बड़ागांव, मऊ में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डा० आर०सी० शर्मा, विशेष कार्याधिकारी, ऊर्जा मंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश शासन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इं० मनोज कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-मऊ, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-मऊ/कोपागंज एवं घोसी तथा ऋषम वर्मा, सहायक अभियन्ता, ऊर्जा मंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश शासन उपस्थित रहें। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनपद के नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं उपभोक्ताओं द्वारा अपनी विद्युत सम्बन्धी समस्याओं के निस्तारण हेतु कुल 17 शिकायतें दर्ज करायी गयीं, जिनमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा शेष 07 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि उत्तर प्रदेश का ऊर्जा विभाग आम जनमानस की समस्याओं के प्रति न केवल संवेदनशील है, बल्कि त्वरित समाधान हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध भी है। उक्त अवसर पर उपस्थित समस्त उपभोक्ताओं तथा विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यह आशा व्यक्त की गई कि भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रणाली के अंतर्गत उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित की जाती रहेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

4 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

5 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

7 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

8 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

8 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

8 hours ago