बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान प्राप्त शिकायतों पर भाजपा पदाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवानी सिंह, जिला मंत्री ई. प्रदीप निषाद तथा जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
ग्राम माझा टिलिवा से आए एक राजस्व संबंधी मामले को सुनते हुए भाजपा जिला मंत्री ई. प्रदीप निषाद ने थाना कलवारी के प्रभारी से बातचीत की। उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को जिला उपाध्यक्ष शिवानी सिंह ने गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पैकोलिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की शिकायत सुनने के बाद जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले का जल्द खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान है। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय या प्रशासनिक लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नेताओं ने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का कार्य लगातार जारी रहेगा।
साफ-सफाई में सुधार के निर्देश, डिजिटल एक्स-रे सुविधा और आंगनबाड़ी की एलईडी का मुद्दा उठा…
छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर दिया…
सुरक्षा व्यवस्था परखी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के दिए निर्देश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे…
जैतीपुर (शाहजहांपुर) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान…
पति की मौत के बाद भी बैंक खाते से नहीं मिल रहे पैसे! हाई कोर्ट…