Newsbeat

सपा की मासिक बैठक मे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाना होगा -अवधेश चौधरी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित डाक बंगले पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।
बताते चले कि बरहज विधानसभा क्षेत्र स्थित डाक बंगले पर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव की अध्यक्षता मे सपा की मासिक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक मे सपा नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कहा कि विधानसभा का चुनाव को देखते हुए हम सभी नेता व कार्यकर्त्ता समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा प्रदेश कि धरातल पर किये गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करे। उन्होंने आगे कहा कि आज देश व प्रदेश आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है, ऐसे मे हर वर्ग आज परेशान है। चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेके, इसके लिए सपा के सिपाहियों को पी डी ऐ और बूथों को मजबूत करना होगा। बैठक मे हम सभी लोगो को यह संकल्प लेना है कि आगामी विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी कि सरकार बनाकर शोषित, पीड़ित, किसान, मजदूर और नौजवानों के जीवन मे खुशहाली लाई जाय, क्योंकि जनता महंगाई एवं बेरोजगारी से त्रस्त है।
इसी क्रम मे लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते कुए कहा कि हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को पी डी ऐ को मजबूत करते हुए बूथों को शशक्त बनाने का कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को कंटोल करने मे विफल हो गयी वही आमजन मानस लाइनों मे लगकर परेशान हो चुकी है। महंगाई आसमान छू रही है लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ सत्ता पाने मे लगी हुयी है, उसे जनता कि समस्याओं से क्या लेना है। बैठक मे जयप्रकाश सिंह, देशराज यादव, संतोष यादव, राजेंद्र यादव, गजानंद विश्वकर्मा मंजनाथ यादव, गोपी यादव,सहित भारी संख्या मे कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी सिकंदरपुर का किया निरीक्षण

साफ-सफाई में सुधार के निर्देश, डिजिटल एक्स-रे सुविधा और आंगनबाड़ी की एलईडी का मुद्दा उठा…

1 hour ago

डीएम और एसपी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर दिया…

2 hours ago

शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था परखी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के दिए निर्देश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

जैतीपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू 150 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे…

2 hours ago

जैतीपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू 150 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जैतीपुर (शाहजहांपुर) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान…

2 hours ago