आदर्श समाज सेवा समिति की जन जागरूकता गोष्ठी आयोजन किया गया

समिति सदस्यों को वितरण किया गया परिचय पत्र

पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण से ही स्वस्थ मानव जीवन: वन क्षेत्राधिकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । समाज सेवा क्षेत्र मे वर्षों कार्य कर रही आदर्श समाज सेवा समिति की जन जागरूकता गोष्ठी रविवार को समिति कार्यालय बाबागंज पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा अतुल श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि बाबागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राम गोविंद वर्मा रहे।
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आरएफओ श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण से ही स्वस्थ मानव जीवन की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं वन महोत्सव अंतर्गत लगाए गए पौधों की सुरक्षा किए जाने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि उपनिरीक्षक बाबागंज चौकी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रहा नशा का प्रचलन दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है जो हमारे समाज एवं परिवार को खोखला करता जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, नशा उन्मूलन एवं यातायात सुरक्षा कि दिशा मे सार्थक सकारात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत है।
बैठक का संचालन कर रहे समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि व पत्रकार संतोष मिश्रा ने कहा कि आदर्श समाज सेवा समिति विगत कई वर्षों से सामाजिक सरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर कार्य करती आ रही है। समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम समिति पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर उन्हें अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति पदाधिकारियों, क्षेत्रीय समाजसेवियों व सम्मानित पत्रकारों का अंग वस्त्र व डायरी भेंट कर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा समिति सदस्यों को समिति का परिचय पत्र भी वितरित किया गया। इस मौके पर समिति महामंत्री जगराम वर्मा, संगठन मंत्री बद्री सिंह, सचिव राकेश वर्मा, उपाध्यक्ष श्याम कुमार सिंह, प्रवक्ता बनारस गिरि, सलाहकार रणदीप सिंह, जिलाध्यक्ष , उपाध्यक्ष मोहम्मद कौसर, सचिव शेर सिंह कसौधन, वरिष्ठ पत्रकार सहित अरविंद वर्मा, कौशलेंद्र भूषण पांडेय, कमलनयन साहू, पंकज जयसवाल, रामदीन गौतम, वकील अहमद, अशोक पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

6 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

7 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

7 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

7 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

7 hours ago