95वां भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद स्थापना एवं प्रौद्योगिक दिवस मनाया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आचार्य नरेन्द्र देव एवं कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय , कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, बहराइच प्रथम के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा के. एम. सिंह के दिशा निर्देशन में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भा.कृ.अनु.प.) का 95वा स्थापना एवं प्रायोगिक दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी स्थापना 16 जुलाई, 1929 में पूसा बिहार में हुई थी।
इस अवसर पर किसानों को 5 फलदार एवं सागोन के पौधे दिए गए। डॉ पी. के. सिंह ने बताया कि भारत में कृषि, बागवानी, मात्स्यिकी और पशु विज्ञान सहित कृषि के क्षेत्र में समन्वयन, मार्गदर्शन और अनुसंधान प्रबन्धन एवं शिक्षा का परिषद सर्वोच्च निकाय है। देश भर में फैले 113 भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थानों और 71 कृषि विश्वविद्यालयों सहित यह विश्व में सर्वाधिक विस्तृत राष्ट्रीय कृषि पद्धति है।
डॉ के एम सिंह ने मधुमक्खी पालन के बारे में भी किसानो को विस्तार से बताया।
डॉ नन्दन सिंह ने किसानो को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया और किसानो को प्राकृतिक खेती से सम्बंधित सभी इकाइयों का भ्रमण भी कराया। डॉ नीरज सिंह ने केन्द्र पर उपलब्ध सभी मशीनों और पराली प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकरी दी।
डॉ अरुण कुमार राजभर ने किसानो को कृषि उत्पादक संगठन के गठन एवं कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। सुनील कुमार ने खरीफ की दलहन व तिलहन की अधिक उत्पादन देने वाली प्रजातियों के बारे में विस्तार से बताया। कर्यक्रम को सफल बनाने में केन्द्र के कार्मिक अनिल पांडे, राजीव, संजय पांडे, कुशाग्र, चंद्रप्रकाश, बागेश्वरी अहम भूमिका रही। साथ साथ ग्राम जब्दी के 60 से अधिक किसानो प्रतिभाग किया जिनमें झुन्नी निषाद, गुड्डू,रामसरन, लालजी, संतोष, अनिल, रामअवतार, सूरज, अरुण,ओमकार, अमरनाथ,धर्मेंद्र आदि ने प्रतिभाग किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago