संभव अभियान के तहत निकाली गई जन जागरूकता रैली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। संभव अभियान के अंतर्गत बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से शनिवार को गौरी बाजार ब्लॉक में जन जागरूकता रैली निकाली गई। जन जागरूकता रैली विकासखंड गौरी बाजार से पथरहट होते हुए इंदुपुर से वापस विकासखंड गौरी बाजार आई।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि संभव अभियान चार माह का एक व्यवस्थित कार्यक्रम है जो पोषण अभियान के अंतर्गत शासन के निर्देशों पर आयोजित किया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो या जो बच्चा कुपोषण का शिकार है उनमें जागरूकता लाते हुए उनको चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उनको सुपोषित किया जा सके। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है तथा उनको निरंतर डोर-टू-डोर विजिट करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि एक गर्भवती महिला को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। इसके अभाव में शिशु कुपोषित हो सकता है।
अभियान के माध्यम से सही भोजन, नियमित वजन निगरानी तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच महिला और शिशु की वृद्धि और विकास सुनिश्चित कर सकता है।डीपीओ ने बताया कि रैली का उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्तनपान, नवजात शिशु की देखभाल के बारे में गांव के लोगों को जागरुक करना है। साथ ही महिलाओं को यह बताना कि घरों में मौजूद पोषण युक्त खाद्य पदार्थ और हरी साग-सब्जियों को उपयोग में लेकर किस प्रकार लेकर अपने परिवार को स्वस्थ रखा जा सकता है। धात्री माताओं को अंकुरित दालों को सहजन के पाउडर और हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ पकाकर खाने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सीडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह, सीडीपीओ विमल कुमार पाल, सीडीपीओ गोपाल सिंह, सीडीपीओ विश्व दीपक पांडेय, राकेश पांडे संतोष मिश्रा सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

37 minutes ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

1 hour ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

1 hour ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

2 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

2 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

2 hours ago