बेस्ट मॉडल के लिए सिरमती, सरफराज व प्रिया सम्मानित
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला विज्ञान क्लब महराजगंज की ओर से नवप्रवर्तक जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत और संगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तक हेतु जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन स्थानिक गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में किया गया जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह और सिटीजन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ शांति शरण मिश्र उपस्थित रहें। स्थानी गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित जन जागरूकता प्रदर्शनी में क्षेत्र के नव प्रवर्तक, मैकेनिक, मजदूर, शिल्पकार तथा ऐसे अनेक नवाचार नव प्रवर्तक उपस्थित रहे जो असंगठित क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं। जिला विज्ञान क्लब के पूर्व समन्वयक विमल कुमार पांडेय और समन्वयक अखिलेश्वर राव के देख में संपन्न इस प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी स्मृति और कुंती ने वर्मीकंपोस्ट, हैंड वॉश फिनायल, साबुन, सर्फ और अनेक प्रोडक्ट प्रस्तुत किया जिसके आधार पर उन्हें प्रथम पुरस्कार दिया गया। युवा नवाचार बाल वैज्ञानिक सरफराज ने विशेष प्रकार का जूता जो अपहरण से बचाने में कारगर सिद्ध होगा एक प्रोजेक्ट ग्रुप में प्रस्तुत किया उन्हें दूसरा पुरस्कार दिया गया। पीजी कालेज के बीएससी की छात्रा प्रिया गुप्ता ने कब्ज, शुगर, एसिडिटी, ब्लड प्रेशर और फैट कम करने की अनेक आयुर्वेदिक दवाइयां बनाकर उनके लाभ को रेखांकित किया। इन्हें तीसरा पुरस्कार दिया गया। इसके अतिरिक्त दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज भैंसी के आफरीन खातून को वायु प्रदूषण कम करने के लिए तैयार प्रोजेक्ट मंजेश भास्कर को स्पीड भी करके नीचे सेंसर लगाकर विद्युत पैदा करने के प्रोजेक्ट, मुस्कान गुप्ता के डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट पर इन्हें सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रदर्शनी में विज्ञान संचारक के रूप में रोहित गुप्ता को सम्मानित किया गया जबकि विवेकानंद, संत राज, मनोज यादव, अखंड दुबे,सलोनी प्रजापति, अंशिका नेहा गुप्ता, सपना विश्वकर्मा, जीना वर्मा, रिया वर्मा को बेहतर प्रोजेक्ट प्रदर्शन के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने असंगठित क्षेत्र के सभी वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि बहुत अच्छा प्रयास किया गया है।यह प्रयास जारी रखें ऐसे नव परावर्तन के लिए सरकार संकल्पित है इन्हें पूरा सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं तथा नवयुवक बाल वैज्ञानिकों और छात्रों को संबोधित किया तथा कहा कि आपकी ऊर्जा सही दिशा में जा रही है। आप और आगे बढ़े और जहां कहीं भी पीजी कॉलेज के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी पीजी कॉलेज उनके साथ खड़ा रहेगा। नवप्रवर्तन जागरूकता प्रदर्शनी को सिटीजन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ शांति शरण मिश्रा, समन्वयक अखिलेश्वर राव, विज्ञान शिक्षक अमरेंद्र शर्मा, विवेकानंद,अखंड दुबे करन शुक्ला, संत राज, मनोज यादव ,रोहित गुप्ता ,सत्यानंद पांडेय, जलेश्वर शर्मा आदि लोगों ने संबोधित किया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…
महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…
पारिवारिक विवाद में पीट-पीटकर की गई थी हत्या, पुलिस की कार्रवाई जारी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…