बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाया जन जागरूकता अभियान

बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाया जन जागरूकता अभियान

शिक्षा को बढ़ावा देने वाली सरकार की योजनाओं पर फोकस

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को दुदही विकास खण्ड के न्याय पंचायत कोरेया के कंपोजिट विद्यालय, गुरवलिया में समग्र शिक्षा अभियान व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अन्तर्गत, बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण जन जागरूकता अभियान तथा बेसिक शिक्षा विभाग के निपुण भारत अभियान के तत्वावधान में, जन जागरुकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक में शिक्षा को बढ़ावा देने वाली सरकार की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
लखनऊ के श्रीमंत सांई दृष्टि के शांति स्वरूप राठौड़, निशा सिंह राजपूत, उमेश गुप्ता, आशीष राजपूत, सुरेंद्र राजपूत आदि कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि, तीन वर्ष की उम्र के बच्चों को आंगनबाड़ी के बालवाटिका में नामांकन कराया जाय। डीबीटी से प्राप्त 1200 रूपये का सदुपयोग करने निपुण लक्ष्य, बालिकाओं की निश्चित शिक्षा व प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत करने के लिए अभिभावकों से अपील की। स्मार्ट फोन में दीक्षा, रीड एलांग आदि विभिन्न एप डाउनलोड करने व स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से बच्चों को ‌शिक्षण सामग्री प्रदान करने को कहा । शिक्षा से संबंधित शारदा सामर्थ्य योजना, ब्रिज बुक, कार्य पुस्तिका आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कंपोजिट विद्यालय गुरवालिया के बच्चियों ने भ्रूण हत्या पर आधारित एक शानदार नाटक पेश किया, जिससे सभी दर्शको की आंखे नम हो गईं। एआरपी विनोद कुमार, नोडल शिक्षक विनोद कुमार सिंह, पूर्व प्रधान जयंत शाही, सचिव संजय शाही, शिक्षकगण प्रभुनाथ सिंह, संतोष प्रसाद, एजाज अहमद, शाहिद अंसारी, भानु सिंह, उमेश यादव, ग्यासुद्दीन अंसारी, स्वतंत्र सिंह, नगीना प्रसाद, दिलीप कुमार सहित न्याय पंचायत कोरया के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

7 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

7 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

7 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

8 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

8 hours ago