संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की जन जागृति अधिकार रथ यात्रा झांसी से चल कर गुरुवार को संत कबीर की निर्वाणस्थली मगहर पहुंची। जहां पर संगठन कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा के संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू का फूल माला पहना कर स्वागत किया।
ज्ञात हो कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू के नेतृत्व में 5 सितम्बर से जन जागृति अधिकार रथ यात्रा झांसी से निकाली गई। जो विभिन्न जनपदों एवं स्थानों से होते हुए गुरुवार को जनपद के मगहर में प्रवेश किया।
स्वागत के बाद पर उन्होंने संत कबीर की समाधि पर मत्था टेक कर अपने समाज के मजबूती की कामना की। इस दौरान में धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चौहान भी उपस्थित रहे। संत कबीर निर्वाण स्थली पर यात्रा में शामिल लोगों का जिला अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता के नेतृत्व में जनपद कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। उसके बाद यात्रा खलीलाबाद के लिए रवाना हो गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता, यात्रा संयोजक सम्पूर्णानन्द गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष संत राम गुप्ता, प्रदेश युवा महासचिव बब्लू गुप्ता, निहाल गुप्ता उर्फ रवि, कैलाश साहू, हरभजन साहू, बाल स्वरूप साहू, राकेश कुमार साहू, जेपी साहू, ग्राम प्रधान राम स्नेही गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, रामानन्द उफ बब्लू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, योगेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…