मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कुछ दिन पूर्व नागपुर में संबोधित करते हुए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विषय में आरक्षण को लेकर विवादित बयान दिया था। उसके बाद से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया( आठवले) गुट की ओर से आव्हाड के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) गुट दक्षिण मध्य मुंबई जिला के अध्यक्ष संजय डोलसे के नेतृत्व में, बुधवार को चेंबूर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पांजरापोल, में जोरदार मोर्चा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बता दें कि विधायक जीतेन्द्र आव्हाड ने पिछले दिनों
नागपुर में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के बारे में आरक्षण के मुद्दे पर अपमानजनक वक्तव्य दिया था। जिसके कारण आंबेडकर अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस कारण रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले गुट की ओर से चेंबूर में विरोध प्रदर्शन किया और विधायक आव्हाड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस धरना प्रदर्शन का मार्गदर्शन पूर्व मंत्री अविनाश महातेकर, मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे, जिला अध्यक्ष संजय डोलसे और सुभाष साल्वे ने किया। इस अवसर पर आर पी आई के प्रमुख पदाधिकारी , कार्यकर्ता, महिला आघाड़ी की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थी।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…