भाजपा युवा मोर्चा ने किया विरोध और पुतला दहन
उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मठाधीशों की माफिया से तुलना करने वाले बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर उनका पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने इस बयान को सनातन धर्म और उसकी परंपराओं के प्रति अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा कि मठाधीश सनातन धर्म के प्रति समर्पित होते हैं और वेद-पुराणों की शिक्षा निःशुल्क प्रदान करते हैं। उनकी तुलना माफिया से करना अनुचित और अस्वीकार्य है। युवा मोर्चा के जिला मंत्री संत मणि तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव ने सनातनी समाज का अपमान किया है, जो निंदनीय है। वक्ताओं ने कहा कि इस बयान का राजनीतिक नुकसान होगा, क्योंकि हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। विरोध प्रदर्शन में शशांक वर्मा, आनंद त्रिपाठी, रोहित राज गुप्ता, लालमन वर्मा, आशीष वर्मा, और अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…