समाधान दिवस पर डीआईजी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

जीयनपुर कोतवाली का किया निरीक्षण

जीयनपुर/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली पर शनिवार को आजमगढ़ डीआईजी वैभव कृष्ण द्वारा जीयनपुर कोतवाली का निरीक्षण करते हुए, थाना समाधान दिवस पर फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए, उन्होंने कहा कि फरियादियों द्वारा समाधान दिवस पर आए हुए प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण करें। गुणवत्तापूर्ण पारदर्शी तरीके से प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करें जिससे कि विवादों को समाप्त किया जा सके, ना कि विवाद को बढ़ाया जाए। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया । उन्होंने माल खाना,बंदी गृह,शस्त्रागार, रजिस्टर नंबर 4, आगन्तुक रजिस्टर,फरियादी रजिस्टर,थाना परिसर में खड़ी मुकदमे आदि सम्बंधित सहित अन्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परिसर में साफ सफाई सहित मेस आदि का बेहतर रख रखाव करने के निर्देश दिए। फरियादियो द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्रों पर तीव्र गति से विचार करते हुए निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान थाना समाधान दिवस पर कुल 12 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसपी ग्रामीण चिराग जैन,एसडीएम सगड़ी नरेंद्र गंगवार, सीओ सगड़ी सुभम तोदी,जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

5 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

13 minutes ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

14 minutes ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

49 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

59 minutes ago