युवती के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में धरना प्रदर्शन

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा) भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर 19 फरवरी की रात बिहार की आबादी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर किसान सभा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भाटपार रानी रेलवे स्टेशन से तहसील तक बिरोध मार्च कर तहसील परिसर में धरना और प्रदर्शन किया और तहसीलदार भाटपार रानी को पत्रक दिया। इन्होने कहा की स्थिति के अनुसार यह लगता है की दुश्कर्म करने वाले लोगों की संख्या अधिक है,यह घटना निंदनीय है और प्रशासन इस घटना को तोड़ मोड़ कर पेश कर रही है जबकि यह घटना भयावह है इसकी सही तरीके से जांच होनी का चाहिए इस घटना की जांच सेवा निवृत्त न्यायधीश के द्वारा होनी चाहिए। महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीडऩ पर रोक लगने में ये सरकार असफल है । आगे इन्होने मांग करते हुए कहा की तत्काल रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए, जीआरपी और आरपीएफ का पिकेट प्वाइंट तत्काल बनाना चाहिए तथा रेलवे स्टेशन पर अनवांछित तत्वों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाय । रेलवे स्टेशन पर पुलिस हेल्पलाइन की व्यवस्था की भी मांग की गई है। नेताओं ने उचित और तुरंत कार्रवाई न करने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी प्रदर्शन करने वालों में किसान सभा के जिला मंत्री और प्रदेश के संयुक्त सचिव कामरेड मूकशरण, कामरेड रामनिवास यादव, कामरेड सतीश, कामरेड छोटे लाल, बृजानंद यादव, किताब यादव, नथुनी कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौरसिया, जयप्रकाश, मूर्छित पुरी, रामनरेश कुशवाहा, बंशभादुर, चंद्रेश, चंद्रभान यादव, पौहारी, विपिन, सुकेश, श्रीमती कुसुम, राजकुमारी, शारदा देवी, सुभावती देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

55 minutes ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

4 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

4 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

4 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

4 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

6 hours ago