जैसे चाय में भिगोकर बिस्किट खाने
से ज़रा सी देर में ही घुल जाता है,
वैसे ही जीवन में अवसर मिले उसका
उपयोग न हो तो लौट नही आता है।
सपने देखने के लिए जमीन पर
बिस्तर लगा कर सोना जरूरी है,
आसमान में देखने से सपने पूरे हों
तो धरा पर पैर ही क्यों रखना पड़े।
सब कुछ सभी को मिल जाए तो
जीवन जीने का आनन्द ही क्या,
जीने के लिए कुछ कमी भी हर
इंसान के जीवन में होना जरूरी है।
समय समय पर चलते रहने से शरीर,
चलाते रहने से सम्बन्ध स्वस्थ रहते हैं
नियमित सुबह की सैर एवं बने हूये
सम्बंध इस से सदैव स्वस्थ रहते हैं।
जीवन में दो मित्र ऐसे होने चाहिए जो
श्रीकृष्ण की तरह बिना लड़े मित्र को
विजय दिलवा सके, और दुसरा कर्ण
जो हार सामने हो पर साथ ना छोड़े।
हे प्रभु बेड़ा पार लगाओ धरती का,
तुम ही हो इस जग के पालनहार,
संकट से उद्धार करो हे सृजनहार,
एक बार धरती पर लेकर अवतार।
श्री राम के रूप में फिर आओ,
विपदा से इस दुनिया को उबारो,
राम राज्य फिर आ जाये भारत में,
रावण रूपी अहंकार से उद्धार करो।
श्री कृष्ण के रूप में आ जाओ,
द्रौपदी का संकट फिर छाया है,
चीरहरण से आदित्य उन्हें बचाओ,
दुराचारियों को आकर मिटाओ।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…