लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों के मद्देनज़र राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की जरा-सी भी कोशिश पर सरकार बेहद कठोर रुख अपनाएगी। दशहरा जैसे पर्व, जो अच्छाई की जीत का प्रतीक है, उस अवसर पर किसी भी प्रकार का उपद्रव या अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि असामाजिक तत्वों पर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और किसी भी घटना के पीछे मास्टरमाइंड की पहचान कर उनकी संपत्तियों की गहन जांच की जाए। योगी ने चेतावनी दी कि उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई होगी, जिससे वे भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत न जुटा सकें।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/small-learning-big-change/
शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री ने शासन स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने साफ किया कि “हर नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” और अपराधियों व उपद्रवियों के खिलाफ राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी।
त्योहारों के मौसम में उन्होंने प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनता निडर होकर उत्सव मना सके। योगी आदित्यनाथ का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है और सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को…
डीएम ने खलीलाबाद में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…
30 वर्षों की राजनीति पर उठाए सवाल, बंद कपड़ा मिलों के पुनरुद्धार, बुनकरों के रोजगार…
24 प्रमुख छठ स्थलों पर विशेष व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर रुद्रवार स्थित काली माता मंदिर के…