“सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, PLA नेटवर्क को लगा तगड़ा झटका”

इंफाल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 19 सितंबर को बिष्णुपुर ज़िले में असम राइफल्स के काफिले पर हुए घातक हमले के पीछे शामिल प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के दो कुख्यात उग्रवादियों को पकड़ लिया गया है। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए थे, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थोंग्राम सदानंद सिंह उर्फ नगाचिक उर्फ पुरकपा (18) और स्वयंभू लेफ्टिनेंट कॉर्पल चोंगथम महेश उर्फ मोमो उर्फ अमो सिंह (51) के रूप में हुई है। इनमें से चोंगथम महेश को असम पुलिस की क्राइम ब्रांच की मदद से गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, महेश 1990 से PLA से जुड़ा हुआ है और संगठन का वरिष्ठ कैडर माना जाता है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/property-will-be-confiscated-for-disturbing-peace-during-festivals-yogi/

हमले के दौरान उग्रवादियों ने 33 असम राइफल्स के वाहन को निशाना बनाया था। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने न केवल हमले की साजिश रची बल्कि हथियारबंद समूह के साथ मिलकर जवानों पर गोलियां भी बरसाईं।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब मणिपुर लंबे समय से जातीय हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहा है। मई 2023 से मैतेई और कुकी-ज़ो समुदायों के बीच संघर्ष में अब तक 260 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। हालात बिगड़ने के बाद केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का इस्तीफ़ा स्वीकार कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया था। वर्तमान में विधानसभा निलंबित है और सुरक्षा बल लगातार शांति बहाल करने में जुटे हुए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन दोनों की गिरफ्तारी से PLA के नेटवर्क को गहरा झटका लगेगा और आगे की साजिशों को नाकाम करने में मदद मिलेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह गिरे पेड़

80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, तीन लोग घायल; एक महिला अस्पताल…

1 hour ago

जिंदगी बचाने के लिए चाहिए 50 लाख: करंट हादसे में पिता और दो बेटियों के इलाज की जंग जारी

बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…

1 hour ago

प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…

2 hours ago

तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…

2 hours ago

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

2 hours ago