जांच मे जुटी पुलिस
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले में बनकट बाजार के पास बिजरवां गांव मे स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन पर रविवार की रात युवा प्रॉपर्टी डीलर हरिकांत यादव (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पैसे के लेनदेन में विवाद होने पर साथियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। हरिकांत के परिजनों ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
शहर कोतवाली के मोजरापुर गांव निवासी हरिकांत यादव प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता था,रविवार सुबह साथ में काम करने वाले रमाकांत निवासी आजमपुर, सुरेंद्र व पवन निवासी उकरौड़ा के साथ उसका पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। रविवार देर रात तक हरिकांत घर नहीं लौटा तो बड़े भाई रमाकांत ने उसे फोन किया,हरिकांत ने बताया कि वो पवन के साथ है उसने जल्द ही घर आने की बात की। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि हरिकांत को गोलियों से छलनी कर दिया गया है। उसका शव मुबारकपुर थाना अंतर्गत बिजरवां गांव से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन के किनारे पड़ा है।
सूचना पर परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हरिकांत यादव के पास एक पुत्र व एक पुत्री है। बड़े भाई रमाकांत ने घटना के बाबत पुलिस को तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसमें रमाकांत निवासी आजमपुर, पवन व सुरेंद्र निवासी उकरौड़ा शामिल है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…
काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…