मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ निर्देश के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश रामेश्वर एवं अभिनय कुमार मिश्रा अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ के मार्गदर्शन में सोमवार को तहसील सदर,मऊ में विधिक साक्षरता/जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक जागरुकता के दौरान शिविर अधिकारीगण एवं विद्वान अधिवक्तागण द्वारा उपस्थित जन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ में संचालित मध्यस्थता केंद्र में मामलों के सामंजस्य पूर्वक निस्तारण और लोक अदालत में मामलों के निस्तारण सम्बन्धी प्रक्रिया के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की गयी। विधिक जागरुकता शिविर के दौरान, स्थायी लोक अदालत में जनपयोगी मामलों के सरल निस्तारण की जानकारी के साथ साथ ए0डी0आर तंत्र के प्रावधानों निःशुल्क विधिक सहायता,पीडित क्षतिपूर्ति योजना इत्यादि के सम्बन्ध में विधिक जानकारी व लीगल एड डिफेन्स काउंसिल के माध्यम से असक्षम व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सरकार द्वारा संचालित समाज कल्याण योजनाओं से, पात्र व्यक्यिों को लाभान्वित किये जाने हेतु तहसील लीगल एड क्लीनिक द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…
धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…
कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…
प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…
एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…