प्रॉपर्टी डीलर ने बेज्जती का बदला लेने के लिए कर दी हत्या

घटना में शामिल चारों आरोपित गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही में शनिवार की शाम तेरही कार्यक्रम में प्रॉपर्टी डीलर(पूर्व बीडीसी) को उचित सम्मान नहीं मिला तो तेरही में खाना खिला रहे साले-बहनोई पर साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया,आरोपित मफलर में ईट-पत्थर भरकर दोनों युवकों को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया तथा पास में पड़े ईट से जान से मारने की नियति से तीन बार धर्मेंद्र के सिर पर वार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराई, रविवार की शाम घायल धर्मेंद्र निषाद की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। प्रापर्टी डीलर और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया,जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के बरगदही टोला महरीन निवासी राजन निषाद के पिता ध्रुप निषाद की तेरही कार्यक्रम था। जिसमें दूसरे टोला सिंहोरवा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनिल निषाद क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो टोला दहला निवासी अपने मौसी के लड़के आर्यन निषाद के साथ पहुंचा था। कार्यक्रम में भीड़ ज्यादा थी तो कुर्सी नहीं मिली,जिस पर अनिल निषाद ने भोजन करने से मना कर दिया। तेरही कार्यक्रम में राजन निषाद का चचेरा साला धर्मेंद्र निषाद निवासी रामगढ़ थाना खोराबार व धर्मेंद्र का बहनोई बहादुर निषाद निवासी बरगदही टोला केवटान खाना खिला रहे थे। अनिल को बहादुर ने मित्रवत कहा कि कैसे नहीं खाओगे। इतनी बात अनिल के मौसेरे भाई आर्यन को बुरा लग गया तथा दोनों में हाथापाई होने लगी। बीच-बचाव के बाद अनिल और आर्यन 200 मीटर दूर देशी शराब की दुकान के पास शराब पिए और फोन करके भटहट निवासी शारिब पुत्र औरंगजेब व परसौना निवासी हरिओम यादव को बुला लिया। चारों मिलकर राजू किराने की दुकान के पास बहादुर का इंतजार करने लगे। कुछ ही देर में जब बहादुर अपने साले धर्मेंद्र के साथ बाइक से जाते दिखे तो आरोपितों ने मफलर में ईट-पत्थर भरकर बहादुर पर हमला कर दिया। बहनोई को पीटता देख धर्मेंद्र बीच बचाव करने लगा। जिसपर आरोपितों ने धर्मेंद्र निषाद को बुरी तरह पीटने लगे और जमीन पर गिरते ही पास में पड़े ईट के बोल्डर से तीन बार सिर कूच दिया,तथा मरा समझ अनिल अपनी बुलेट छोड़ साथियो के साथ फरार हो गया। जिसके बाद शराब भट्टी के आसपास सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पहुंचे गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह घायलों को मेडिकल कालेज भर्ती करवाया। रविवार की शाम आईसीयू में भर्ती धर्मेंद्र निषाद की इलाज के दौरान मौत हो गई।
देर रात धर्मेंद्र के पिता रामसजन की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस नामजद अनिल निषाद और उसके तीन साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर ली। रविवार को न्यायिक अभिरक्षा मे चारो आरोपितो को जेल भेज दी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

3 minutes ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

15 minutes ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

28 minutes ago

विधायक निधि के विकास कार्यों में देरी पर सख्त केशव मौर्य, बोले—समयसीमा में पूरा हो हर काम

लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…

10 hours ago

निर्माणाधीन मकान में सैटरिंग गिरने से युवक की मौत, दो मजदूर घायल

हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…

10 hours ago

महिलाओं और वंचित वर्गों के 2.5 लाख नए उद्यमियों को मिलेगा सस्ता ऋण, छोटे कारोबारियों को भी बड़ी राहत: केशव मौर्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…

10 hours ago