बिहार में हर घर एक सरकारी नौकरी का वादा 20 महीनों में बेरोज़गारी होगी खत्म!-तेजस्वी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो हर बिहार के घर से कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार बनने के 20 दिन के अंदर इस दिशा में नया कानून बनाएगी और 20 महीनों में राज्य के हर घर में रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस घोषणा को अपनी चुनावी घोषणाओं की पहली मानी और कहा कि उनकी प्राथमिकता बिहार के लोगों को रोजगार देना है, न कि केवल बेरोज़गारी भत्ते पर निर्भर करना। उन्होंने नीतीश कुमार सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बिहार के लोग अब गिड़गिड़ाने वाले मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि शेर की तरह दहाड़ने वाले नेता चाहते हैं।

तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि बिहार में इस बार बदलाव की लहर आएगी। उनका दावा है कि महागठबंधन सरकार बनने पर कोई भी घर ऐसा नहीं रहेगा जहाँ युवा बेरोज़गार हों। उन्होंने 14 नवंबर को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि यह तारीख इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी।

चुनाव दो चरणों में होंगे—6 और 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना। तेजस्वी यादव की यह घोषणा महागठबंधन की चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है और बेरोज़गारी को लेकर बिहार में माहौल गरम कर सकती है।

ये भी पढ़ें –मुंबई में मोदी-स्टारमर बैठक: भारत-यूके संबंधों में नई ऊँचाई, शिक्षा और व्यापार में क्रांति

ये भी पढ़ें –पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए पवित्र व्रत की अनूठी कथा

ये भी पढ़ें –स्टेशन पर पोल से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद होगा कारणों का खुलासा?

ये भी पढ़ें –देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही चरम पर — अर्जुन सिंह

ये भी पढ़ें –डीडीयूजीयू ने वियतनाम की दो विश्वविद्यालयों के साथ किया एमओयू

ये भी पढ़ें –समाचार का असर: बागापार फीडर पर झुके बिजली पोल को विभाग ने दुरुस्त कराया, ग्रामीणों ने जताया आभार

Editor CP pandey

Recent Posts

पुलिस का खुलासा: महिला ने स्वयं रची थी अपहरण की कहानी

थाना सरायलखंसी पुलिस ने मुगलसराय से किया गिरफ्तार , मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ के…

5 minutes ago

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, दो दिवसीय महोत्सव में उमड़ा ज्ञान और गौरव का संगम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित…

9 minutes ago

पुलिस हिरासत से पॉक्सो आरोपी फरार: श्यामदेउरवां में मचा हड़कंप, खाकी की कार्यशैली पर सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी…

15 minutes ago

सोमवार राशिफल 2 मार्च 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

🔮 राशिफल 2 मार्च 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ? पढ़ें मेष…

21 minutes ago

सोमवार के अचूक उपाय: शिव कृपा पाने के सरल मंत्र

पंचांग 02 मार्च 2026: सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पूर्णिमा तिथि और चंद्र राशि परिवर्तन…

36 minutes ago

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

2 hours ago