वादा करो कि बेलन का उपयोग
चपाती बनाने के लिये ही करोगी,
वादा दिवस, पति देव की कहानी
सुनिये कहानी उन्हीं की ज़ुबानी।
प्रेम विवाह और उनकी ज़िंदगी,
घर से भाग कोर्ट में कर ली शादी,
कुछ दिन मौजें, फिर शुरू झगड़े,
प्रेम भूत उतरा और बोल बिगड़े।
वैलेंटाइन डे से शुरू प्रेम की पैंगें,
रोज़ डे, प्रपोज़ डे, चाकलेट डे,
टेडी डे, प्रोमिज डे, हग डे, किस डे,
वैलेंटाइन डे और बस फिर बेलन डे।
पाश्चात्य संस्कृति पाश्चात्य ढंग,
कोर्ट में शादी, कोर्ट में शादी भंग,
जब जवानी में कदम डगमगाया,
बिगड़ी जवानी, बिगड़ गया बुढ़ापा।
बिज़नेस शादी, शादी बिज़नेस,
टूट गया एग्रीमेंट, बिज़नेस ख़त्म,
बिज़नेस ख़त्म तो शादी भी ख़त्म,
जीवन में यूँ होता सब कुछ ख़त्म।
इसमें उलझे उलझे युवा वृद्ध सब
पुलवामा बलिदानी सैनिक जज़्बा,
भूल गये आज का शहीद दिवस,
आदित्य वैलेंटाइन याद विवश।
सबूत साफ़, साहिबा फरार: देवरिया शिक्षा विभाग में 'कातिलों' का नंगा नाच; विधायक की आशंका…
क्रिकेटर रिंकू सिंह के सिर से उठा पिता का साया: स्टेज-4 लिवर कैंसर से लंबी…
पिता-भाई पर संगीन इल्जामफिरोजाबाद कील कांड: क्या है पूरा मामला? फिरोजाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकासखंड सभागार में गुरुवार को सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पीएम मोदी इजरायल दौरा: 24 घंटे में बड़े फैसले,…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में नए वित्तीय वर्ष से शराब के दाम बढ़…