स्वच्छ पेयजल हेतु जल निगम की परियोजनाओं के, प्रगति की समीक्षा बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद में स्वच्छ पेयजल हेतु जल निगम की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में स्वच्छ पेयजल मिशन के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष परियोजनाओं की धीमी प्रगति व मानव संसाधन में बढ़ोतरी नहीं किये जाने पर, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा सूचीबद्ध कंपनी एन सी सी लिमिटेड के ए जी एम भूपेंद्र सिंह तथा प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र उपाध्याय को फटकार लगाते हुए, कहा कि सरकार के द्वारा जब पैसे दिए जा रहे हैं तो कार्य समय से पूर्ण होने चाहिए। जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तय अवधि में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
इस क्रम में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) अनुराग गौतम को जिलाधिकारी ने सभी लंबित कार्यो की रिपोर्ट सौंपने को कहा, तथा उन परियोजनाओं पर जहां पाइपलाइन पूर्ण होने के बावजूद फंक्शनल नहीं हो रहा है, रिपोर्ट सौपें जाने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने संबंधित कंपनी के साइट इंचार्ज से भी वार्ता की तथा लक्ष्य के सापेक्ष कार्य प्रगति के बारे में जाना व कार्य की धीमी प्रगति हेतु साइट इंचार्ज को भी फटकार लगाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जल निगम की परियोजनाओं के संदर्भ में किसी प्रकार की समस्या यदि प्रशासन स्तर पर हो तो उसका समाधान किया जाएगा, किंतु कार्य नहीं करने पर, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति और कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्यवाही के लिए भी तैयार रहें।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में अनावश्यक विलंब और लगातार निर्देशों के बावजूद, कार्य पूर्ण नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को कंपनी एनसीसी के ए जी एम, प्रोजेक्ट मैनेजर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दैनिक बैठक किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा नियमित रूप से बैठक बुलाकर समस्याओं का समाधान किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम, व सभी संबंधित मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

2 minutes ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

45 minutes ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

9 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

11 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

11 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

11 hours ago