हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीडीयू के विधि विभाग में कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह रहे। उनका स्वागत अधिष्ठाता विधि संकाय प्रो. जितेंद्र मिश्र, पूर्व कुलपति राजा महेंद्र प्रताप अलीगढ़ विश्वविद्यालय प्रो. चंद्रशेखर, प्रो. अहमद नसीम और कार्यक्रम संयोजक व संचालक डॉ. शैलेश सिंह ने पुष्पगुच्छ, पुस्तकें और अंगवस्त्र प्रदान कर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कुलपति प्रो. चंद्रशेखर के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने तिरंगे के प्रति आस्था और स्वाभिमान की भावना प्रकट की। मुख्य अतिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राम मनोहर लोहिया और कार्ल मार्क्स जैसी विभूतियों के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्हें जीवन और व्यवहार में उतारने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विधि का विद्यार्थी अनुशासित, निर्भीक और देश का जिम्मेदार नागरिक होता है। साथ ही, पूरे देश में एक देश-एक शिक्षा का प्रावधान लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देशभक्ति की भावना को और प्रबल करता है और इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता प्रो. जितेंद्र मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने किया, जबकि अंत में डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि, शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में विभाग के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

6 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

6 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

6 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

6 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

6 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

7 hours ago