Categories: Uncategorized

प्रो. अजय शुक्ला बने एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो के निदेशक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के आदेशानुसार प्रो. अजय कुमार शुक्ला को एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल का निदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रो. अजय शुक्ला के पास अंग्रेज़ी विभाग में 27 वर्षों का शिक्षण अनुभव है और उन्होंने विभागाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष, हॉस्टल वार्डेन, एनएसएस समन्वयक, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी और बीएएलएलबी समन्वयक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।
प्रो. शुक्ला की शैक्षणिक और शोध योग्यता भी उल्लेखनीय है। जिसमें 9 से अधिक पुस्तकों के लेखक/संपादक होने और लगभग 40 शोध पत्रों के प्रकाशन शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 110 से अधिक व्याख्यान विभिन्न राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों, कार्यशालाओं एवं शैक्षणिक मंचों पर दिए हैं।
इस नियुक्ति के साथ ही प्रो. अजय शुक्ला को एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक के रूप में नई चुनौतियों का सामना करना होगा। उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों को करियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट के लिए तैयारी और नौकरी के अवसरों से जोड़ना होगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

41 minutes ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

20 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

21 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

21 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

21 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

22 hours ago