भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत दिवस और लोहिया की जयंती पर निकाला जुलूस

जिस जमीन के खातिर शहीदों ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया, उसके लिए जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे-किसान

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस और डा0 राम मनोहर लोहिया की जयंती पर खिरिया बाग से जुलूस निकाला गया,जुलूस में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु तेरे सपनों को मंजिल तक पंहुचाएंगे, लोहिया का समाजवाद जिंदाबाद,अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट की परियोजना रद्द करो, जमीन के लुटेरों वापस जाओ, किसान एकता करता है जेल जाने से नहीं डरता है,खूब नारे लगाए गए ।
सुबह से ही खिरिया बाग में महिलाएं पुरुष हरे झंडे और तख्ती लेकर जुलूस के लिए इकट्ठा होने लगे।
भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए संकल्प लिया गया की जिस जमीन के खातिर शहीदों ने अपना जीवन कुर्बान कर दिया, उसके लिए जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे।
जो लड़ाई भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने छेड़ी थी और शहादत दी उसी लड़ाई को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने समाजवादी मूल्यों के साथ जारी रखा। 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की फांसी का विरोध राममनोहर लोहिया ने बर्लिन में लीग ऑफ नेशन की बैठक में किया था,राजनीतिक पार्टियों ने मुल्क को कारपोरेट के हाथों नीलाम कर दिया है। लहू से रंगी हुईं मिट्टी जिसके लिए शहीदों ने जीवन कुर्बान कर दिया पर सिर्फ फूल चढ़ाना उनको सच्ची श्रद्धांजलि नहीं होगी, बल्कि जीवन न्यौछावर कर देना होगा। आजाद भारत में लोहिया क्रांतिकारियों की मशाल लेकर अलख जगाते रहे इनके सामने घुटने नहीं टेके, शहीदों ने गुलामी से बेहतर आजादी के लिए फांसी के फंदे को चूम लिया।
जुलूस में रामनयन यादव, किसान नेता राजीव यादव, निशांत राज, दुखरन, राम कुमार, राजेश, काशीनाथ यादव, बिजेंद्र, अरविंद, राधेश्याम, रविन्द्र यादव, साहेबदीन, महेंद्र राय, अवधेश यादव, नंदलाल यादव, नीलम, किस्मती, फूलमती, राहुल, प्रेमचंद्र, राहुल, बिंदु, सुशीला, कालिंदी आदि शामिल रहे.।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

2 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

10 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

10 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

10 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

10 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

10 hours ago