आजमगढ़ जिला के जमशर गांव में फिर से होगी ग्राम पंचायत के चुनाव की मतगणना,कोर्ट का आया फैसला


एक वोट के अंतर से हुई थी हार-जीत

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
अजमतगढ़ ब्लाक के जमसर गांव के संपन्न हुए ग्राम प्रधान चुनाव की मतगणना फिर से होगी,इसके लिए कोर्ट ने आगामी 21 अप्रैल की तारीख तय की है। बता दें कि यहां पर एक वोट के अंतर से हार-जीत हुई थी। परिणाम घोषित होने के बाद दूसरा पक्ष तहसील न्यायालय में दोबारा मतगणना कराए जाने के लिए याचिका दाखिल किया था, कोर्ट के आदेश पर अब दोबारा इस गांव की मतगणना कराई जाएगी।
जमसर गांव में 19 अप्रैल 20 21 को पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था और 2 मई 2021 को मतगणना हुई थी। मतगणना में जमसर ग्राम सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी सविता पत्नी रामाश्रय राय 582 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं, और रंजना राज पत्नी मनीराम 583 मत पाकर विजय प्राप्त की थी। जीत- हार के बीच सिर्फ एक वोट का अंतर रहा, सविता द्वारा कई बार रिकाउंटिंग के लिए कहा गया ,पर काउंटिंग न करा कर आनन- फानन में विजेता की घोषणा कर दी गई। इस मामले को लेकर सविता ने तहसीलदार कोर्ट सगड़ी में याचिका दाखिल किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने जसमर गांव की 21 अप्रैल 2023 को अजमतगढ़ सभागार में पुन: मतगणना कराने का आदेश दिया है। पंचायत चुनाव में कुल सात प्रत्याशी मैदान में रहे। कुल 3234 मतदाताओं में से 1847 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना के दौरान 92 मत खारिज किए गए और 1755 मत ही मान्य हुआ । जिसमें रंजना राज को 583, सविता राय को 582, कौशल्या को 238, ममता को 224, शैलेश को 67, अनुराधा को 28 और सरिता को 33 मत मिले थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

10 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

10 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago