अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा के चुनाव हेतु गहमागहमी शुरू हो चुकी है नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है,गुरुवार को दूसरे दिन विभिन्न पदों पर कुल तेरह नामांकन पत्र दाखिल किए गए।बताते चलें कि वर्ष 2023-24 के लिए तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन नानपारा की चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जिसके तहत मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई और बुधवार व गुरुवार को विभिन्न पदों पर कुल 25 नामांकन पत्र दाखिल हुए,दूसरे दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए चतुर्भुज सहाय श्रीवास्तव, मोहम्मद अरशद और हरीश कुमार शर्मा ने तथा महासचिव पद पर पारसनाथ श्रीवास्तव एवं हरिओम शंकर शुक्ल ने पर्चा दाखिल किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु परशुराम मिश्रा ने मध्य उपाध्यक्ष पद पर लाल मोहम्मद खां ने संयुक्त सचिव प्रशासन हेतु ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया,उपाध्यक्ष कनिष्ठ के लिए राजेश कुमार यादव ने कोषाध्यक्ष पद हेतु संतोष कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त सचिव प्रकाशन हेतु नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने पुस्तकालय हेतु जिब्राईल ने तथा सदस्य कनिष्ठ समिति के लिए ओम प्रकाश सोनकर ने नामांकन पत्र दाखिल किये।
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी रूप नारायण जायसवाल ने बताया कि कार्यकारिणी में 22 पदों के लिए पदाधिकारी चुने जाने हैं जबकि चुनाव आगामी 9 नवम्बर को संपन्न होंगे इस दौरान चुनाव कार्यकारिणी के जगदीश प्रसाद गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, रामगोपाल भारती व जशवंत मिश्रा भी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

2 minutes ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

19 minutes ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

27 minutes ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

2 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

2 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

2 hours ago