Thursday, April 16, 2026
Homeआजमगढ़चौपाल लगाकर सुनी गयी ग्रामीणों की समस्याएं

चौपाल लगाकर सुनी गयी ग्रामीणों की समस्याएं

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)l विकास खंड ठेकमा में शुक्रवार को ग्राम पंचायत छत्तरपुर में गांव की समस्या गांव के निवारण हेतु चौपाल का आयोजन, छत्तरपुर प्राथमिक विद्यालय पर नोडल अधिकारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस चौपाल में गांव की समस्या वृद्धा,पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड आदि समस्याओं को लेकर गांव चौपाल में लोग आए।
इस चौपाल में ठेकमा सहायक विकास अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने लगभग पंद्रह किसान सम्मान निधि का और नौ वृद्धा पेंशन का मौके पर निस्तारण किया गया।और वही आयुष्मान कार्ड के लिए सी एच ओ अजय सिंह सैनी गोडहरा को निर्देशित किया गया
वही एडीओ आईएसबी देवेंद्र सिंह ने किसान सम्मान निधि मामले को लेकर किसान मित्र रजनीश कुमार मौर्य को देर से आने पर फटकार लगाते हुए, कहा कि किसी पात्र की किसान सम्मान निधि नहीं रुकनी चाहिए और जो भी गांव में पात्र हैं उनको उसका लाभ मिलना चाहिए
और एडीओ आईएसबी देवेंद्र सिंह के द्वारा अन्य कई योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
समाज कल्याण वीरेंद्र यादव ने वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, शादी अनुदान आदि मामलों को संज्ञान में लेकर पात्र लोगों का फॉर्म भरवा कर समाज कल्याण के यहां फॉर्म जमा करें और प्रधान को निर्देशित कर पात्र लोगों को ज्यादा से ज्यादा से इन सभी योजना का लाभ मिले।
इस ग्राम चौपाल में समाज कल्याण वीरेंद्र यादव ग्राम पंचायत अधिकारी विजय यादव सौरभ सिंह,आशा संगिनी मीनू सिंह,ग्राम प्रधान अजय सरोज उर्फ पिंटू समस्त आंगनबाड़ी व प्रिंस यादव राजदेव राम लाल धारी राम शेरखान राजबहादुर यादव कमल विश्वकर्मा ग्राम वासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments