व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो :डीएम

व्यापार बन्धु की बैठक संपन्न

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिलाप्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद देवरिया के स्वकर निर्धारण से जुड़ा मुद्दा उठाया, जिस पर डीएम ने उन्हें उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। मीट-मछली के खुले में विक्रय का प्रकरण भी उठा। व्यापारियों ने कहा कि कुछ मीट-मछली विक्रेता कहीं भी अपनी दुकान लगा लेते हैं, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कत होती है। मीट मछली विक्रेताओं के लिए एक अलग स्थान निर्धारित करने की मांग की। व्यापारी नेताओं ने अवकाश के दिन नो-एंट्री जोन में माल की ढुलाई हेतु वाहनों के आवाजाही के लिए रियायत बरतने की अपेक्षा की, जिस पर डीएम ने उचित कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में व्यापारियों से जुड़े प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए सीडीओ को नामित किया। बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, व्यापारी नेता शक्ति गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह, एलडीएम अरुणेश कुमार सहित विभिन्न व्यापारी एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago