किसान दिवस पर कृषकों की समस्याओं का हुआ समाधान, फसल बीमा पर दी गई विस्तृत जानकारी


कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद कुशीनगर में आज माह जुलाई-2025 का किसान दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित विभागों द्वारा समाधान की कार्यवाही प्रस्तुत की गई। 17 शिकायतों का हुआ समाधान उप कृषि निदेशक ने गत माह आयोजित किसान दिवस में प्राप्त 17 शिकायतों के निस्तारण की स्थिति सदन के समक्ष प्रस्तुत की। इसके उपरांत कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया। बीमा प्रतिनिधि ने फसल बीमा की प्रक्रिया, लाभ व आवश्यक दस्तावेजों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। यूरिया की किल्लत पर कृषकों की चिंता कृषक विरेंद्र तिवारी ने बलकुडिया बाजार स्थित सहकारी समिति पर यूरिया की अनुपलब्धता की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही महेंद्र मणि त्रिपाठी, छोटेलाल सिंह व अन्य किसानों ने भी जनपद में यूरिया की कमी का मुद्दा उठाया। इस पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी व सहायक निबंधक सहकारिता अधिकारी द्वारा जनपद में भ्रमण कर सभी सहकारी समितियों और उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक की समीक्षा की जा रही है, जिससे समय पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। अन्य प्रमुख शिकायतें व समाधान कृषक केदार सिंह ने आवारा बछड़ों की समस्या उठाई, जिस पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने आश्वासन दिया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम आवश्यक कार्यवाही करेगी। कृषक यशपाल सिंह ने यंत्रीकरण योजना अंतर्गत अनुदान पोर्टल पर टोकन कटने के बावजूद मैसेज न मिलने की बात कही। उप कृषि निदेशक ने उनकी शिकायत को निदेशालय स्तर पर भेजे जाने व समाधान का भरोसा दिलाया। कई विभागों की सहभागिता बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी जैसे –
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया, सहायक निदेशक मत्स्य, नलकूप विभाग, बिजली विभाग (कसया-पडरौना), वन विभाग, जिला प्रबंधक फसल बीमा, सिंचाई, बाढ़, उद्यान, गन्ना, खाद्य एवं विपणन विभाग तथा सहकारिता व उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही कई प्रगतिशील किसान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।धन्यवाद प्रस्ताव के साथ बैठक सम्पन्न कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक ने सभी किसानों व अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किसान दिवस की बैठक समाप्ति की घोषणा की।

Karan Pandey

Recent Posts

चोरी के आरोपी से सोना-चांदी और नकदी बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता

24 घंटे में चोरी का खुलासा: महराजगंज पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, जेवरात व…

3 minutes ago

रजत जयंती समारोह में शिक्षा और संगीत का अद्भुत संगम, छाया उत्सव का रंग

स्टेबिन बेन की सुरमयी शाम ने बांधा समां, ब्लूमिंग बड्स स्कूल की रजत जयंती पर…

54 minutes ago

किलाबंदी अभियान में 424 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाकर…

54 minutes ago

एनएच-730 पर तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, ड्राइविंग सीख रहा युवक हादसे का शिकार

राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर भीषण सड़क हादसा: फॉर्च्यूनर–अल्टो की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर…

1 hour ago

सरोजिनी नायडू से वरुण भाटी तक: 13 फरवरी को जन्मे प्रेरणास्रोत

🔹 13 फरवरी को जन्मे प्रमुख महान व्यक्ति🔸 सरोजिनी नायडू (जन्म: 13 फरवरी 1879 –…

2 hours ago

आज के दिन हुए निधन: 13 फरवरी की ऐतिहासिक स्मृतियाँ

📌 13 फरवरी को हुए प्रमुख निधन: इतिहास में दर्ज महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि13 फरवरी…

2 hours ago