आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
निजामाबाद थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार शिवशंकर सिंह की अध्यक्षता में, आए हुए 13 फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जिसमे 13 राजस्व संबंधित प्रार्थना पत्र पड़े । 2 राजस्व संबंधित प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। बाकी बचे 11 फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण करने के लिए पुलिस व राजस्व की टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया, ताकि अगले थाना समाधान दिवस पर आने से पूर्व, उनके समस्याओं का निस्तारण किया जा सके और फरियादी बार बार थाना का चक्कर न लगाए।नायब तहसीलदार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि, किसी भी फरियादी को बार बार अपने पास न बुलाए उसके समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता युक्त तरीके से बिना किसी भेदभाव के निस्तारित करने का कार्य करें, जिससे फरियादी की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता युक्त हो सके, और फरियादी को पुनः थाना दिवस में आने की जरूरत न पड़े।जब फरियादियों की समस्याओं का समाधान गुणवत्ता युक्त तरीके से नहीं होगा, तब फरियादी बार बार थाना दिवस या तहसील दिवस पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचेगा, और यहां से मामले का निस्तारण न होने से सी एम के जनता दरबार में फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचेगा।प्रदेश सरकार का एक ही मकसद है कि थाने या तहसील दिवस पर, आने वाले हर फरियादियों की बिना किसी भेदभाव के उसके समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता युक्त तरीके से किया जाय, जिससे फरियादी बार बार किसी थाने या तहसील का चक्कर न लगाएं।थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार शिव शंकर सिंह,निजामाबाद के थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह,क्राइम निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी,उपनिरीक्षक धनंजय शुक्ला,रशीद गंज चौकी प्रभारी शमशाद खान,राजस्व निरीक्षक रामशरीख,लेखपाल कृपानिधान गुप्ता,अजय लाल श्रीवास्तव, लालधर यादव,रविशंकर यादव,विक्रांत सिंह,कमलेश यादव,युनुस,पवन गौड़,श्रद्धा अस्थाना,रीता गौतम,रुचि सिंह,पूनम आदि राजस्वकर्मी उपस्थित रहे।
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…