उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डाक्टर से दुष्कर्म व हत्या के मामले के विरोध में आंदोलन तेजी पकड़ गया है। शनिवार को निजी अस्पतालों के चिकित्सक भी हड़ताल पर हैं। हाथों में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए ओपीडी व आईपीडी सेवाएं बंद रखी। शनिवार को उतरौला में संचालित लाइफ केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अहमद खान व अन्य चिकित्सकों ने ओपीडी के अपने अपने कक्षों में नहीं गए बल्कि ओपीडी में तालाबंदी करा दी। इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को वापस होना पड़ा। डॉ अहमद खान ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर अस्पताल पर सुबह छह बजे से चिकित्सा कार्य बंद कर दिया है। आईएमए डॉक्टरों की हड़ताल रविवार को सुबह छह बजे तक जारी रखे जाने का एलान किया गया है। डॉ अहमद खान ने सभी चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाए जाने की मांग के साथ ही प्रशिक्षु चिकित्सक के दुष्कर्मी हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि कोलकाता में महिला रेजिडेंट की निर्मम तरीके से हत्या की गई। देश के लोग और सभी डॉक्टर्स पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। डॉक्टर्स 24 घंटे काम करता है। ऐसे में डॉक्टर्स की सुरक्षा जरूरी है। असुरक्षित वातावरण में डॉक्टर्स कैसे काम करेगा। कोलकाता की घटना के बाद सभी डॉक्टर्स आहत और डरे हुए हैं, जो घटना कोलकाता में हुई है। ऐसी घटना अन्य स्थानों पर हो सकती है। इसी करण डॉक्टर्स ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…
दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…