प्राइवेट कंपनियां चौराहों पर सीसी कैमरा लगवाने के लिए इच्छा जाहिर की

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) जनसुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों के महत्व को देखते हुए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के द्वितीय चरण “हर घर कैमरा” के प्रति गोरखपुर की जनता ने काफी उत्साह दिखाया है और “हर घर कैमरा” अभियान प्रारम्भ होने से अब तक गोरखपुर शहर में 12013 “त्रिनेत्र मित्र” का पंजीकरण किया जा चुका है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे के महत्व को समझते हुए गोरखपुर में ज्यादा-से-ज्यादा लोगों ने अपने घरों / दुकानों / संस्थानों/ प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने में अपनी रुचि दिखाना प्रारम्भ कर दिया है। जनहित में अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन द्वारा निजी कंपनियों से अनुरोध किया गया था, कि वे भी इस अभियान में अपनी सहभागित करें और प्रोत्साहन स्वरूप कीमतों में ऑफर की घोषणा करने पर विचार करें। जिसके पश्चात विभिन्न कंपनियों द्वारा गोरखपुर में अपनी टीमें भेजकर सर्वे कराया गया और “त्रिनेत्र अभियान” की लोकप्रियता को देखते हुए विभिन्न कैमरा कंपनियों ने भी इस अवसर पर शहरवासियों के लिए इस अभियान के तहत, कैमरे लगाने के लिए विशेष ऑफर देना प्रारम्भ कर दिया है। CP Plus और Dahua कंपनियों द्वारा इस अभियान के लिए विभिन्न प्रकार के कैमरों पर दिए जा रहे ऑफर प्रेस नोट के साथ संलग्न हैं। दोनों कंपनियों ने ये ऑफर आगामी 31 जनवरी तक के लिए घोषित किये हैं, जो केवल गोरखपुर के निवासियों के लिए है। कैमरा कंपनियों द्वारा घोषित किए गए इन प्रस्तावों पर अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन द्वारा धन्यवाद दिया गया है और अन्य कैमरा कंपनियों से भी अपील की गई है कि वे भी जनता की सुरक्षा से जुड़े इस अभियान में अपना योगदान देते हुए अपने कैमरों पर भी विशेष ऑफर की घोषणा करें, साथ ही यह उम्मीद व्यक्त की है कि कंपनियों द्वारा दिए जा रहे इन ऑफर का लाभ लेते हुए नई ऊर्जा और उत्साह के साथ, गोरखपुर के जागरूक नागरिक अपने घरों/दुकानों/ संस्थानों / प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे और अपने घर को सुरक्षित रखने के साथ-साथ शहर में भी सुरक्षा का एक बेहतर माहौल विकसित करने में अपना योगदान देंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

6 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

7 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

17 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

19 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago