प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा कर खण्ड विकास अधिकारी की जांच व स्थानांतरण किए जाने की मांग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि खण्ड विकास अधिकारी शिवपुर के भ्रष्ट आचरण की जांच व उनके तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए जाने की मांग की है।
ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत करवाया है कि 23 अगस्त तक वीडीओ शिवपुर के स्थानांतरण न होने पर खण्ड विकास कार्यालय शिवपुर परिसर में संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला महामंत्री सूर्य प्रकाश उर्फ बुल्लू सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया की वीडीओ शिवपुर अपने भ्रष्ट आचरण के लिए कुख्यात हो चुके हैं, तथा जन प्रतिनिधियों का अनादर करना उनकी कार्यशैली बन चुकी है जिससे क्षुब्ध होकर ही बीते दिवस प्रधान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व ब्लॉक प्रमुख तथा क्षेत्रीय विधायक भी धरने पर बैठ गए थे वहां पर भी प्रधान संगठन के पदाधिकारियों को वीडीओ द्वारा कथित तौर पर धमकी दिया गया है।
जिसपर प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर वीडीओ शिवपुर के भ्रष्ट आचरण की जांच व उनके तत्काल स्थानांतरण की मांग की है।
प्रधान संगठन के बैनर पर ज्ञापन देने वाले प्रमुख लोगों में से संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , जिला कोषाध्यक्ष गुलाम वारिस , उपाध्यक्ष अनिल मौर्य ,सैफ अली , प्रवक्ता सूरज शुक्ल , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर याज्ञसेनी , मिडिया प्रभारी धीरेन्द्र कुमार शर्मा समेत दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

4 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

4 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

4 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

5 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

5 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

6 hours ago