बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 से सम्मानित प्रधानाध्यापिका डॉ निर्मला गुप्ता को बीएसए मनिराम सिंह ने दीपावली गिफ्ट दिया है। शासनादेश के क्रम में बीएसए ने राज्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता अध्यापक को दी जाने वाली सुविधाएं/लाभ प्रधानाध्यापिका डॉ निर्मला गुप्ता को प्रदान कर दी है। बीएसए मनिराम सिंह ने शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय गरयां पर तैनात प्रधानाध्यापिका डॉ निर्मला गुप्ता को अधिवर्षता आयु में 02 वर्ष की सेवा विस्तार का लाभ प्रदान किया है। वहीं, अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में वेतनवृद्धि के बराबर व्यक्तिक किया है। साथ ही परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क सुविधा (निदेशालय द्वारा कूपन) प्रदान किया गया है। डॉ. निर्मला गुप्ता को मिले लाभ पर प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, शशिकांत ओझा, विद्यासागर दूबे, संतोष सिंह, बीके पाठक इत्यादि ने बधाई दी है।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…