प्राचार्य डॉ शम्भू नाथ तिवारी हुए सम्मानित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघवदास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम के कांफ्रेंस हॉल में शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर, शिक्षक व कर्मचारियों ने उनका सम्मान समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष दर्शनशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सूरज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्राचार्य प्रो.शंभू नाथ तिवारी मृदुल स्वभाव के धनी एवं सहयोगी विचार वाले हैं। यह सदैव महाविद्यालय एवं शिक्षकों व कर्मचारियों के हित में कार्य करने को तत्पर रहते हैं। प्राचार्य प्रो.शंभू नाथ तिवारी ने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनको इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। मंगलाचरण दीपशिखा निषाद ने तथा स्वागत गीत भूगोल विभाग के प्रदीप शुक्ला ने प्रस्तुत किया। डॉ०आभा मिश्रा, डॉ० वेद प्रकाश सिंह, डॉ० प्रभु कुमार, डॉ० अजय बहादुर, डॉ० सज्जन कुमार गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ०अरविन्द कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान शिक्षकों ने प्राचार्य को प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ० गायत्री मिश्रा, डॉ० संजय सिंह, डॉ० मंजू यादव, डॉ० अविकल शर्मा, डॉ० प्रज्ञा तिवारी, डॉ० अजय बहादुर, डॉ० विनय विवेकानंद पांडेय, डॉ० अनुज कुमार श्रीवास्तव, डॉ० राकेश कुमार सिंह, विनय कुमार मिश्रा, सोनाली सोनकर, खुशबू सोनकर, दीपशिखा निषाद, अनूप कुमार गुप्ता, संजू यादव, रिद्धि सिद्धि आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

8 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

9 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

9 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago