प्रधान एवं सचिव पर अपात्रों को पीएम आवास देने का आरोप

सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता ने पत्र देकर प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव पर लगाया अपात्रों को पीएम आवास देने का आरोप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकास खण्ड लक्ष्मीपुर के ग्राम सभा परसौनी कला निवासी संतोष कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपात्रों को पीएम आवास देने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिये शिकायती पत्र में लिखा है ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव ने तथ्यों को छिपाकर अपात्रों को पीएम आवास आवंटन किया है। इसके बदले में रकम वसूला गया है। उन्होंने कहा है कि अपात्रों को पहली किश्त की धनराशि उनके खाते में आ गया है। जबकि अपात्रों के पास पक्का मकान, तीन एकड़ खेती है। लेकिन मानक को दरकिनार करते हुए ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा पात्र करके पीएम आवास उपलब्ध करा दिया गया है।
इस संबंध में बीडीओ लक्ष्मीपुर अमित मिश्र ने कहा कि शिकायतकर्ता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया था वह शिकायती पत्र मुझे मिल गया है। जांच कर कार्यवाही किया जायेगा।
अपात्रों को पीएम आवास देने में आधा दर्जन प्रधानों का हो चुका है वित्तीय अधिकार सीज।लक्ष्मीपुर ब्लाक में अपात्रों को पीएम आवास देने के मामले में आधा दर्जन ग्राम प्रधानों का वित्तीय अधिकार पहले ही सीज हो चुका है। अन्य ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक के खिलाफ ग्रामीण इस लिये मुखर नहीं हो पा रहे हैं कि गांव का होने के कारण विवाद बढ़ जायेगा। लेकिन कुछ जागरूक ग्रामीण भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आ रहे है और शिकायत कर रहे है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

1 hour ago

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

1 hour ago

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

1 hour ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

2 hours ago