सुदीर्घ जीवन की कामना के साथ धूमधाम से मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन पर जनपद पहुंची प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने जनपद मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक माँ समय माता मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की और मिठाई बांट कर खुशियों का इजहार किया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी के सुदीर्घ जीवन की कामना के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पुनः प्रधानमंत्री बनने की माँ समय से कामना की।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार सभी वर्ग को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की सोच की अवधारणा पर काम करते हुए गरीबों के उत्थान का कार्य किया जा रहा है।
श्रीमती गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर छोटे-बड़े मुद्दे को ध्यान में रखते हैं। उनके नेतृत्व में गरीबों के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। जिसका परिणाम भी देखने के लिए मिल रहा है।
सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि कहा कि आज देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता का जन्मदिन हैl जिन्होंने अपने कार्यों के बल पर भारत को विश्व के पटल पर एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार हो रहा है। आज उनके जन्मदिन पर जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में आयुष्मान भव: कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने कहा कि आज पूरे देश में कार्यकर्ता मन्दिरों में पूजा-अर्चना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाते हुए उनके दीर्घायु की कामना कर रहे है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, मंत्री गणेश पांडेय, नगर अध्यक्ष सरदार सतविंदर पाल जज्जी, व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि, श्रवण कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश गुप्ता, राजेश वर्मा, बुद्धिसागर पाण्डेय, दिलीप राय, नाथनगर मंडल अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा, मंगल चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, प्रधान संजय कमार, सुनील तिवारी, अनिल पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

3 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

4 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

4 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

4 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

4 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

4 hours ago