डांस एकेडमी के मैजिक डांस का लाइव प्रसारण देखेंगे प्रधानमंत्री

26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव प्रसारण में देखेंगे एकेडमी के डांसरों का टैलेंट

मुजफ्फरनगर(राष्ट्र की परम्परा)
प्राप्त समाचार के अनुसार गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड उपरी मंजिल पर स्थित मैजिक डांस अकैडमी की ओर से देवबंद रेलवे स्टेशन व टपरी रेलवे स्टेशन ( सहारनपुर) में रेल मंत्रालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक डांस एकेडमी के डांसरों का टैलेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव प्रसारण में देखेंगे। यह जानकारी अकादमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा प्रशिक्षित श्यामक डावर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई ने दी है, डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे विभाग द्वारा विशेष अनुरोध किये जाने पर देवबंद रेलवे स्टेशन व टपरी रेलवे स्टेशन (सहारनपुर) कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति से ओतप्रोत डांस प्रस्तुत करेंगे, जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग डांसर रहेंगे जो कि अपनी टैलेंट को दिखाएंगे। मैजिक डांस एकेडमी के प्रशिक्षित डांसरों में विशा ,साद, शगुन, रोनक, दिशा , कायरा, कामाखा , सागर, स्वीटा, तन्मय , आरना,आराध्या ,शिवानी ,हनी आरना डांस के द्वारा अपने टैलेंट का लोहा मंगवाएंगे,श्रीराधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारियों, पदाधिकारीयो, सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दी हैं। वही राकेश अरोरा व मुनीश अरोरा व समस्त स्टाफ ने भी कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दी है। इंजीनियर क्लब के सचिव वसंत गोयल ने कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी है, संजीव बालियान जिला अध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक महासंघ ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

15 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago