सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रोजगार दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाकर बीच में ही छोड़ आने और फिर टिकट के पैसे मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने सलेमपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।भरौली वार्ड नंबर-1 निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका जानकार दुर्गेश पुत्र अनिल प्रसाद निवासी भठवां, सलेमपुर, उसे और उसके दो दोस्तों को दिल्ली ले गया था। दुर्गेश ने रोजगार दिलाने का प्रलोभन दिया था और कहा था कि अगर नौकरी नहीं मिली तो टिकट के पैसे देकर घर वापस भेज देगा। लेकिन दिल्ली पहुंचने के कुछ दिन बाद ही दुर्गेश उन्हें वहां अकेला छोड़ कर खुद घर लौट आया। किसी तरह विजय और उसके साथी वापस सलेमपुर आए। इसके बाद दुर्गेश ने विजय से टिकट के पैसे मांगने लगा। इनकार करने पर मारपीट की धमकी देने लगा। मंगलवार की शाम को दुर्गेश और कुछ लोगों ने विजय को उसके घर के पास बुलाया और उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…