राज्य के पहले डेंटल कॉलेज का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

अगरतला एजेंसी। त्रिपुरा के पहले डेंटल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बृहस्पतिवार रात यह जानकारी दी। साहा ने अगरतला में संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (डीसीआई) की सिफारिशों के आधार पर आईजीएम अस्पताल के नए भवन में एक डेंटल कॉलेज स्थापित करने की बृहस्पतिवार को अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक रैली को संबोधित करने, कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करने और केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करने के लिए रविवार को त्रिपुरा का दौरा करेंगे।

’’ साहा ने बताया कि डीसीआई की एक टीम ने 12 और 13 दिसंबर को डेंटल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भवन का दौरा कर वहां मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा, “टीम प्रस्तावित भवन में मौजूद बुनियादी सुविधाओं से प्रभावित थी। डीसीआई की कार्यकारी परिषद द्वारा बृहस्पतिवार (15 दिसंबर) को अगरतला में एक डेंटल कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।” मुख्यमंत्री, जिनके पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि डेंटल कॉलेज में 50 सीट होंगी।

उन्होंने कहा, “50 सीटों में से 15 फीसदी सीट केंद्रीय पूल के लिए आरक्षित होंगी, जबकि 7/8 सीट पूर्वोत्तर राज्यों के लिए और बची हुई सीट त्रिपुरा के छात्रों के लिए आरक्षित होंगी।” डेंटल कॉलेज की स्थापना को राज्य के लिए एक ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ बताते हुए साहा ने कहा कि चार वर्षीय बीडीएस पाठ्यक्रम में दाखिला राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के आधार पर किया जाएगा और बाद में इसे धीरे-धीरे अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र अगले साल सितंबर से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने राज्य में डेंटल कॉलेज की स्थापना की अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया का आभार जताया।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

1 minute ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

42 minutes ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

2 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

2 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

2 hours ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

2 hours ago