महिलाओं के सपनों को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री: गीता शाक्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं के सपनों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने घर-घर शौचालय मुहैया कराया। हर घर नल योजना लॉन्च की। उज्वला के तहत गैस कनेक्शन दिया। यह सब कुछ महिलाओं के हित उठाया गया कदम है।
उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य, सांसद राज्य सभा ने जिले के नेहिया मे स्थित एक मैरिज हॉल में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने एक-एक कर सरकारी योजनाओं को गिनाया। कहा कि अब गरीब व्यक्ति को बीमार होने पर दवाई की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आयुष्मान योजना के तहत 5 लख रुपए तक फ्री में इलाज किए जाने का इंतजाम किया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शाक्य ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक अभिभावक की भूमिका निभाते हुए गरीब लड़कियों की शादी सामूहिक रूप से करवाई। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल का गठन किया। इस प्रकार का कदम प्रदेश का एक जिम्मेदार व्यक्ति ही उठा सकता है।
उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी मंच से चिल्ला रहे हैं संविधान खतरे में संविधान बचाओ। देश आजाद होने के बाद कांग्रेस के हाथ में सत्ता रही। जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी तक दर्जनों बार संविधान संशोधन किया तब संविधान खतरे में नहीं आया। अब कहते हैं संविधान बचाना है। उनका वादा झूठा वायदा है। इससे सावधान रहने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उषा पांडेय व संचालन सुनीता अग्रहरि ने किया
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ई. प्रवीण निषाद, जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, रजनी कान्त मणि तिवारी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, अमर राय, संध्या तिवारी, संगीता वर्मा, रजनी पाडेय, किरण प्रजापति, उर्मिला तिवारी, तारा राय, गीता यादव, महामंत्री अंजू पाडेय, अर्चना श्रीवास्तव सहित हजारो महिलाएं उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago