319 करोड़ रुपये की लागत से बनी इंडियन आयल का वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 319 करोड़ रुपये की लागत की इंडियन ऑयल के बैतालपुर टर्मिनल पर अतिरिक्त सुविधाएं राष्ट्र को समर्पित की। प्रधान मंत्री द्वारा इन सुविधाओं का लोकार्पण वाराणसी से एक वर्चुअल समारोह के माध्यम से किया गया।

इंडियन ऑयल के बैतालपुर टर्मिनल पर इस लोकार्पण समारोह में शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक, देवरिया सदर, देवरिया-कुशीनगर,अखंड प्रताप सिंह, जिला मजिस्ट्रेट, देवरिया, संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक, देवरिया; भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अंतरयामी सिंह,देवेन्द्र सिंह, महाप्रबंधक (संचालन), यूपीएसओ-I, इंडियनऑयल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए इस टर्मिनल पर 319 करोड़ की लागत से मौजूदा सुविधाओं में वृद्धि की गई है। इसकी भंडारण क्षमता 30,000 किलोलीटर से बढ़ाकर 1,02,000 किलोलीटर कर दी गई है। इस टर्मिनल में नए टैंकों का निर्माण किया गया है और कुछ मौजूदा टैंकों की भंडारण क्षमता को सुरक्षा मानदंडों को पूरा करते हुए बढ़ाया गया है। संशोधित टर्मिनल में 2×8 बे टैंक ट्रक लोडिंग गैन्ट्री और एमएस, एचएसडी, इथेनॉल और बायोडीजल के भंडारण टैंक भी शामिल है।

यह टर्मिनल अब पटना-मोतिहारी-बैतालपुर पाइपलाइन से जुड़ चुका है। पाइपलाइन कनेक्टिविटी होने से प्रति वर्ष लगभग 14,000 टन कार्बन उत्सर्जन कम होने की उम्मीद है। इस टर्मिनल पर अब रेल वैगनों या पाइपलाइन के माध्यम से पेट्रोलियम उत्पाद प्राप्त करने की सुविधा उपलभ्ध है। संवर्धित टर्मिनल पर वित्त वर्ष 23-24 के लिए अनुमानित श्रूपुट 1,090 टीएमटीपीए (एमएस: 1230 केएल/प्रतिदिन और एचएसडी: 1970 केएल/प्रतिदिन) है।

क्षेत्र और राज्य के औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति में इस टर्मिनल का योगदान महत्वपूर्ण होगा। बॉटम लोडिंग सुविधाओं के साथ टैंक ट्रक लोडिंग का अत्याधुनिक स्वचालन सिस्टम न सिर्फ लोडिंग संचालन को सुव्यवस्थित करेगा वल्कि यह इस क्षेत्र में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाने में भी सहायक होगा। इस सुधार से पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति व्यवस्था सुद्रण हो जायेगी। वाष्प पुनर्प्राप्ति इकाई के साथ मिलकर बॉटम लोडिंग सुविधाएं पर्यावरण में वीओसी के उत्सर्जन को कम करने में मदद करेंगी। इथेनॉल और बायो-डीजल की बढ़ी हुई भंडारण क्षमता पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थायी ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में इस टर्मिनल से क्षेत्र से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने के साथ-साथ सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है। इस सुविधा से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसरों के दृष्टिगत प्रति वर्ष 11.9 लाख मानव-घंटे का सृजन होगा जो स्थानीय आबादी को लाभान्वित करेगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राय, सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेन्द्र शाही,एसवी सिंह डीपी सिंह, एमके श्रीवास्तव, ऐके त्रिपाठी, एवं आलोक यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 minutes ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

12 minutes ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

21 minutes ago

इंदौर में छात्रों से संवाद, राहुल गांधी बोले- विचारों को समझना जरूरी

छात्रों के बीच राहुल गांधी का संदेश: जिज्ञासा, मोहब्बत, निडरता और ईमानदारी से बनेगा देश…

29 minutes ago

घाघरा बैराज के गेट नंबर आठ पर मिला अज्ञात महिला का शव

बैराज के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर पत्नी पर फरसे से हमला, दोषी को तीन वर्ष की सजा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर महिला के…

2 hours ago