अगामी लोकसभा चुनाव में पुनः नरेन्द्र दामोदरदास मोदी को प्रधानमंत्री बनने का करें तैयारी: हैदर अब्बास

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) । विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के मंडल जरवल के ब्लॉक सभागार में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में मोदी मित्र कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रहे अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी व विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ हैदर अब्बास चाँद साहब रहे।
कार्यक्रम में मौजूद अल्पसंख्यक वर्ग के तमाम युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्य अतिथि जमाल सिद्दीकी ने कहा कि विपक्ष द्वारा तमाम राजनीतिक दल अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को गुमराह कर वोट बटोर ले जाते हैं, लेकिन उनके लिए कोई विकास का रोड मैप तैयार नहीं करता है लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समस्त अल्पसंख्यक वर्ग सहित हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है।
विशिष्ट अतिथि डॉ हैदर अब्बास चाँद ने युवाओं को मोदी मित्र बन कर समाज सेवा करने के व अल्पसंख्यक समाज के बड़ी संख्या मे युवाओं को भारतीय जनता पार्टी जुड़कर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पुनः नरेन्द मोदी को हैट्रिक के साथ भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए संकल्पित होना होगा कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रदीप जायसवाल व कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख जरवल ई.विपेन्द्र वर्मा ने किया इस अवसर पर जरवल मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर तौसीफ अहमद, सह प्रभारी ओमचंद्र सहित प्रकाश अवस्थी, सुरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

5 minutes ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

49 minutes ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

59 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

1 hour ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

1 hour ago