बहुउद्देशीय हब निर्माण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें विभाग – डीएम

सांसद व विधायक के साथ डीएम व एसपी ने किया रूपईडीहा क्षेत्र का भ्रमण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) भारत नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा कस्बे में निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय हब के निर्माण हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार किये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकसित होने वाली सुविधाओं हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर यथाशीघ्र उपलब्ध कराये। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार रूपईडीहा सहित प्रदेश के 10 चयनित अन्तर्राज्जीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मार्ग पर प्रदेश की सीमा से अन्दर बहुउद्देशीय हब का निर्माण कराया जाना है।
डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बहुउद्देशीय हब के साथ-सथ अन्य सरकारी भवनों प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर के विद्यालयों, बाज़ारों, हास्पिटल एवं बस स्टैण्ड आदि को भी अपग्रेड करने हेतु भी कार्ययोजना तैयार की जाय, ताकि शासन की मंशानुरूप आने वाले पर्यटकों को मूल्भूत सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ लोगों को खूबसूरती का भी एहसास हो। बैठक के पश्चात सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड व विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के साथ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी नानपपारा अजित परेश, पयागपुर दिनेश कुमार, पीडी डीआरडीए पी.एन. यादव, अधि.अभि. लो.नि.वि. अमर सिंह, डीआईओएस उदय राज, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम हाड़ा बसेहरी, परसा अगैय्या, जैतापुर व भवनियापुर का निरीक्षण कर उपयुक्त भूमि चिन्हित किये जाने के सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

5 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

7 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

7 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

8 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

15 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

18 hours ago