नगर में शुरू हुई नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण की तैयारी

  • दोपहर 12 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, कमिश्नर दिलाएंगे मेयर को शपथ

नगर पंचायतों में उप जिला अधिकारी 26 और 27 को नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य को शपथ ग्रहण कराएंगे

नगर निगम नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल नगर पंचायतों में नोडल एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह की निगरानी में कराया जाएगा शपथ ग्रहण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ लेने की तिथि तय हो गई है। 27 मई को शहर की सरकार शपथ लेगी। और नगर पंचायतों में 26 और 27 को उप जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्ष व सदस्य को शपथ ग्रहण कराया जाएगा नगर निगम के अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी में जुटे रहे। नगर पंचायत पिपराइच के अध्यक्ष व सदस्य को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु 26 मई को शपथ ग्रहण कराएगी मुंडेरा बाजार अध्यक्ष और सदस्य को उप जिलाधिकारी चौरी चौरा प्रशांत वर्मा शपथ ग्रहण कराएंगे बांसगांव नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य को सिद्धार्थ पाठक उप जिलाधिकारी बांसगांव शपथ ग्रहण कराएंगे कस्बा संग्रामपुर उनवल अध्यक्ष व सदस्य को उपजिलाधिकारी खजनी शिवम सिंह शपथ ग्रहण 26 मई को कराएंगे उरुवा बाजार नगर पंचायत उप जिलाधिकारी गोला रोहित कुमार मौर्य 26 मई को शपथ ग्रहण कराएंगे बड़हलगंज नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य उपजिलाधिकारी गोला रोहित कुमार मौर्या 27 मई को शपथ ग्रहण कराएंगे सहजनवा व धधसरा बाजार अध्यक्ष व सदस्य को शपथ ग्रहण उप जिला अधिकारी सहजनवा कुंवर सचिन सिंह 26 मई को कराएंगे पीपीगंज व चौमुखा नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य को शपथ ग्रहण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम कैंपियरगंज शाश्वत त्रिपुरारी 27 मई को कराएंगे नगर नगर निगम महापौर व पार्षद को शपथ ग्रहण रामगढ़ ताल क्षेत्र स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने पर तिथि तय की गई है।
13 मई को निकाय चुनाव की मतगणना हुई। इसके बाद से शहर के सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू हो गई। मंगलवार को शासन की ओर से 26 और 27 मई की दो तिथियों में से किसी एक दिन शपथ ग्रहण करने का निर्देश जारी किया गया। इसके बाद बुधवार को अधिकारियों ने 27 मई को शपथ ग्रहण समारोह का फैसला लिया। मेयर डॉ. मंगलेश को कमिश्नर शपथ दिलाएंगे। इसके बाद मेयर पांच- पांच पार्षदों का शपथ ग्रहण कराएंगे। पूरी व्यवस्था में नगर निगम की ओर से 6.57 लाख रुपये नाश्ता- पानी सहित अन्य व्यवस्था पर खर्च किया जाएगा।
नगर निगम चुनाव के बाद पहली बार शहर की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। शहर में कुल 80 वार्ड हैं। इनमें 42 पर भाजपा पार्षदों ने जीत हासिल की है। पूर्ण बहुमत से नगर निगम बोर्ड बनाने के लिए कुल 41 सीटों पर जीत जरूरी थी। इस बार चुनाव में भाजपा के 42, सपा के 17, बसपा के 05, कांग्रेस से 01 और निर्दलीय 15 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। नगर निगम चुनाव में घंटाघर वार्ड नंबर 76 से जियाउल इस्लाम और सिविल लाइंस द्वितीय से देवेंद्र गौंड़ पिंटू पांचवीं बार शपथ लेंगे। वार्ड नंबर 16 दिग्विजय नगर से ऋषिमोहन वर्मा और वार्ड नंबर 52 विजय चौक के पार्षद मनु जायसवाल तीसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे। नगर निगम महापौर व पार्षद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की देखरेख में शपथ ग्रहण करेंगे नगर पंचायत बड़हलगंज उरुवा बाजार गोला बाजार बांसगांव के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता उनवल बाजार धधसरा बाजार सहजनवा नोडल अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ मुंडेरा बाजार पीपीगंज चौमुखा राजेश कुमार सिंह की निगरानी में शपथ ग्रहण सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

2 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

2 hours ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

3 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

4 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

4 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

6 hours ago